Skip to main content

प्रीतम सिंह व डा.हरक सिंह रावत ने लिया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद

 


हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत,विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,पूर्व विधायक राजकुमार, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,सचिव संदीप चमोली, रूड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा आदि कांग्रेस नेताओं ने भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम पहुंचकर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से भेंटवार्ता कर आशीर्वाद लिया और मां गंगा से कांवड़ मेला सकुशल सपंन्न होने की प्रार्थना की। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी को रूद्राक्ष की माला व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। आशीर्वाद देते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि राज्य की विभिन्न समस्याओं व जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। पार्टी संगठित होकर जनता के बीच जा रही है। हरक सिंह रावत के हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो पूरी ताकत से उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तराखण्ड में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पार्टी नेताओं में आपसी खींचतान संबंधी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। जनसंख्या नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार नीति निर्धारित करे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने के संवाल पर कहा कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश देती है तो वे उसका पालन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नेता पार्टी के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी,ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मपाल,महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व सभासद अशोक शर्मा, दिनेश पुण्डीर,एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।