Skip to main content

गुरू ही शिष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के मां मनसा देवी चरण पादुका परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु अपने शिष्यों को सदमार्ग पर चलाकर उनको श्रद्धावान,ज्ञानवान,यशवान बनाकर एक अच्छे समाज की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव ही अपने शिष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उनके जीवन से कष्टों को समाप्त कर जीवन का कल्याण करते हैं। हमें अपने सदगुरुदेव की आज्ञा को अपने जीवन में उतार कर जीवन के अंधकार को समाप्त कर प्रकाशमान करना चाहिए। इस अवसर पर कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का देवभूमि हरिद्वार में स्वागत करते हुए उन्होंने श्रद्धालु कांवड़ियों से आह्वान किया कि कांवड़ यात्रा करते समय पतित पावनी मां गंगा व तीर्थ नगरी हरिद्वार की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ नगरी में नशे का सेवन न करें और स्वच्छता को बनाए रखें। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि सभी कांवड़िए प्रेम पूर्वक कांवड़ यात्रा करे ओर किसी से अपशब्द और झगड़ा न करें। तभी भगवान भोलेनाथ आपसे खुश होंगे और आपको सुख शांति समृद्धि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री पदम ने कहा कि हमें एक अच्छे समाज और देश की स्थापना के लिए समय≤ पर अपने सदगुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर समाज हित और देश हित में कार्य करते रहना चाहिए तभी हम एक अच्छे समाज और देश की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदगुरुदेव ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करते हैं और अपने शिष्यों को यशवान कीर्तिवान बनाते है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि राजसत्ता को धर्मसत्ता की शरण में जाकर देश और राज्य की मंगल कामना करनी चाहिए तथा धर्म गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर राजसत्ता को स्थापित करना चाहिए। तभी हम स्वच्छ राजनीति को स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी इंदु गिरि,अनिल शर्मा,एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा,मनोज मंत्री,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल मिश्रा,शशि मिश्रा,हर्ष मिश्रा,महंत रोहित गिरि, अनिल गिरि,टीना टुटेजा,प्रतीक सूरी,सुंदर राठौर,विकास तिवारी,विदित शर्मा,भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़,पार्षद राजेश शर्मा,विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों ने भी गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।