हरिद्वार। बिल्वकेश्वर कॉलोनी में हाथियों के आगमन से कॉलोनी वासियों में दहशत बनी है। हाथी दो दिन से रोजाना रात में कॉलोनी में घुस रहे हैं। कॉलोनी की सड़कों पर घूमने के बाद जंगल की तरफ लौट जाते हैं। बिल्वकेश्वर कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटी हुई है। यहां अक्सर गुलदार, हिरण, हाथी आ जाते हैं। शाम होते ही कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों में घुस जाते हैं। मंगलवार और फिर बुधवार की देर रात को हाथी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक कालोनी में घूमता रहा। रेंजर विजय सैनी का कहना है कि कालोनी में गश्त बढाई जाएगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment