Skip to main content

विश्व गुरू शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक आयोजित

 


हरिद्वार। विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज की बैठक अबोहर भवन में महंत महेश गिरि की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि के संचालन मे हुई। बैठक में प्राची गिरि को उत्तराखंड हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि ने कहा कि समाज की एकता और भलाई के लिए हमे अहम और अभिमान को त्याग कर एक मंच पर आना होगा। शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी पढ़ लिख कर समाज का अच्छा मार्गदर्शन कर सके। श्रावण मास में सभी पदाधिकारी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना करेगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि कहा कि गोस्वामी समाज सर्व समाज के हितों के लिए वर्ष भर पूजा अर्चना कर देश और समाज में सुख शांति की कामना करता है। लेकिन विडंबना यह है कि आज देश की सरकारें भारत के सभी प्रदेशों में निवास करने वाली गोस्वामी समाज की उपेक्षा कर रही हैं। आपसी एकता न होने के कारण लोग गोस्वामी समाज की ताकत को भूल गए हैं। सभी को एकता के सूत्र में बंधकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। तभी गोस्वामी समाज के अस्तित्व को सरकार समझेगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजीव गिरि ने कहा कि गोस्वामी समाज किसी पहचान का मोहताज नही है। आवश्यकता केवल एकता के सूत्र में बंधकर लोक कल्याण के कार्य करने की है। बैठक में नवंबर माह में राष्ट्रीय सम्मेलन,संगठन विस्तार, धर्मशाला का निर्माण और विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के द्वारा श्रावण मास में प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश,राष्ट्रीय व जिला स्तर पर भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव शिव शंकर गिरि,प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल गिरि,शत्रुघ्न गिरि, प्रदेश सचिव बादल गोस्वामी, मनोज गिरि,पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल गोस्वामी,प्रदेश महिला महासचिव मिनी पुरी,प्रदेश सचिव कमलेश गिरि, जिला महासचिव उमा गिरि,सविता गिरि, मानसी गिरि,प्राची गिरि,जिला उपाध्यक्ष शिवम गिरि,नगर अध्यक्ष बबलू गिरि,अमित गिरि,उमेश गिरि,नरेश गिरि,गर्वित गिरि,देव गोस्वामी,प्रशांत गिरि,रवि गिरि,मनोज गिरि,पूजा गिरि आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।