Skip to main content

महान संत थे ब्रह्मलीन म.म.स्वामी डा.श्यामसुंदरदास शास्त्री -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि परोपकार और त्याग को अपना जीवन समर्पित करने वाले संत महापुरुष सनातन धर्म की रीढ़़ हैं। जो अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन कर सनातन धर्म को उन्नति की ओर अग्रसर करते चले आ रहे हैं। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर डा.स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज सनातन धर्म एवं शास्त्र परंपरा के अग्रणी संस्कृत जगत के पुरोधा एक महान संत थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित किया। श्री साधु गरीब दासी धर्मशाला सेवा आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज की तृतीय पुण्यतिथि एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महापुरुषों का अहम योगदान है और संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ब्रह्मलीन डा.श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज एक युगपुरुष थे। जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। संत समाज के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। वह अद्भुत एवं अकल्पनीय है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए डा.स्वामी हरिहरानंद एवं स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि अपने गुरु के मार्ग का अनुसरण करते हुए संतों की सेवा और धर्म का प्रचार प्रसार करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। पूज्य गुरुदेव का जीवन सदैव मानव सेवा और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। देश हित में उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का ट्रस्टी संजय वर्मा एवं लोकनाथ सुवेदी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा.पदम प्रसाद सुवेदी ने किया। कार्यक्रम में बाबा हठयोगी,स्वामी ऋषिश्वरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद,स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री,महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,महामंडलेश्वर स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री,महंत विष्णु दास,महंत प्रह्लाद दास,महंत दुर्गादास,महंत सूरजदास,स्वामी दिनेश दास,महंत शिवानंद,महंत कृष्णानंद,महंत सुतीक्ष्ण मुनि,महंत गुरमीत सिंह,स्वामी चिलविलासानंद,महंत अरुण दास,महंत रघुबीर दास,स्वामी रामजी महाराज,महंत श्याम प्रकाश,स्वामी गंगादास उदासीन,स्वामी नित्यानंद ,पार्षद अनिरूद्ध भाटी,विनीत जौली, पंडित अधीर कौशिक सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।