हरिद्वार। हरिद्वार से जल लेकर अमरोहा जा रहे बाइक सवार कांवड़िए की थाना श्यामपुर क्षेत्र मे एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। श्यामपुर कांगड़ी हाईवे के पास इस हादसे मे मैक्स चालक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। कॉवड़ियों की मौत के बाद कांवड़ियों और परिजनों ने हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। श्यामपुर पुलिस के अनुसार अमरोहा निवासी प्रकाश पुत्र सुखबीर सिंह और रणवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह सोमवार को जल लेकर अपने घर को निकले थे। श्यामपुर के पास पहुंचते ही पीछे से मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रकाश (23) पुत्र सुखवीर निवासी बाला नागल, जिला अमरोहा यूपी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों की बात सुनी और उन्हें गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान के अनुसार मामले मे चालक की तलाश की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment