हरिद्वार। वूमेंस पावर ग्रुप ने शहर के एक होटल में हरियाली तीज का शुभारंभ मंगला गौरी स्तोत्र गाकर किया। महिलाओं ने शिव-पार्वती जैसा वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए कामना की। महिलाओं ने अपने ईष्ट को विधिवत पूजने के बाद हरियाली तीज पर गीत गाए। प्राकृतिक पौधों और केले के पत्तों से सजावट की गई। हरियाली तीज पर विशेष रूप से सजाए गए झूले में भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के विग्रह स्थापित किए गए। महिलाओं ने जमीन पर बैठकर हरियाली तीज पर आधारित कुछ खेल मनोरंजन के लिए आयोजित किए। प्रीति सैनी, सिम्मी गौर प्रशांत जैमिनी,रुचि सिखोला,अमीषा पोखरिया और इंदु शर्मा का विशेष योगदान रहा। वूमेंस पावर ग्रुप की अध्यक्षा निधि शर्मा ने बताया कि इस बार का हरियाली तीज कार्यक्रम विशेष था। कार्यक्रम में मौज मस्ती के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक कलेवर भी दिया गया। बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हर वर्ष यह त्योहार मनाया जाता है। जिसमें महिलाएं शिव-पार्वती जैसा वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजीव मनीषा गर्ग एवं उत्तराखंड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी ने विचार रखे। निधि ने क्लासिकल नृत्य कर सबका मन मोह लिया। गौरी शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कविता कुमार, कविता पंजवानी आदि मौजूद रहीं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment