Skip to main content

द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से बढ़ा महिलाओं का सम्मान-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह


 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतो ने द्रौपदी मुर्मु को देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कनखल स्थित अखाड़े में प्रेस को जारी बयान में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का एक महिला आदिवासी के रूप में राष्ट्रपति पद की कमान संभालना पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। इससे महिलाओं का सम्मान तो बढ़ा ही है। साथ ही आदिवासी समुदाय की भावनाओं को भी गौरव प्राप्त हुआ है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए बधाई के पात्र हैं ह िउन्होंने एक महिला आदिवासी को राष्ट्रपति पद के लिए चुना। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर तरक्की कर रहा है और विदेशों में भारत का जो सम्मान वर्तमान में है। वह पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित कर रहा है। संत समाज द्रौपदी मुर्मू को आशीर्वाद प्रदान करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि हम सभी को उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू एक कुशल राष्ट्रपति के रूप में भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगी। देश को तरक्की की ओर अग्रसर करने में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जो सभी के लिए हर्ष का विषय है। हमें बेटी बेटे में अंतर नहीं करना चाहिए और समाज में फैली इस कुरीति के प्रति सब को जागरूक रहना चाहिए। बेटी समाज का गौरव है और महिलाओं के बिना एक सशक्त समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और प्रत्येक क्षेत्र में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना चाहिए। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में भारत का इतिहास बदलेंगी। ऐसी संत समाज उनसे आशा करता है। इस अवसर पर महंत निर्भय सिंह,संत जरनैल सिंह, महंत खेमसिंह,महंत देवेंद्र सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत अमनदीप सिंह,संत सहजदीप सिंह,स्वामी कृष्णानन्द, स्वामी सूर्यनारायण गिरी,संत जसकरण सिंह,संत हरजोत सिंह,संत सुरजीत सिंह,संत तलविंदर सिंह, संत सिमरन सिंह,संत सुखमण सिंह उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।