हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने युवाओं से अपराध से दूर रहन की अपील करते हुए कहा कि एक छोटी सी गलती जीवन को बर्बाद कर सकती है। ललित मिगलानी ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि युवा छोटी-छोटी बातों पर उतेजित हो कर गलत कदम उठा देते हैं। जिसके बाद उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते है। युवा वर्ग को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। उत्तेजना में की गयी गलती कानून के शिकंजे में फंसा सकती है। जिससे उनका और उनके परिवार का जीवन बर्बाद होता है। लडकियों के साथ छेडखानी, मार पिटाई कर किसी को गंभीर घायल करना, किसी की धमकी देना, ड्रग्स का सेवन करना और ड्रग्स का व्यापार करना गंभीर अपराध है। जिसमे उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। मिलगानी ने कहा कि युवा देश व सामज का भविष्य है। युवा वर्ग का सही मार्गदर्शन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी को मिलकर युवाओं को गलत राह पर जाने से रोकने में सहयोग करना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment