हरिद्वार। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के संयोजन में परशुराम घाट पर तिरंगा फहराकर व गंगा में पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य शौर्य व साहस का प्रतीक है। कारगिल युद्ध में भारत के जांबांज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की। कारगिल में बेहद विषम परिस्थितियों में देश के वीर सैनिकों ने शानदार युद्ध कौशल का परिचय देते हुए दुश्मन को भागने पर मजबूर कर दिया। कारगिल युद्ध ने साबित किया है कि भारतीय सेना विश्व की सबसे बहादुर सेना है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिक देश का गौरव हैं। सभी को वीर शहीदों व उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की बदौलत ही हम चैन से सौ पाते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वामी ललितानंद महाराज,भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री,कार्तिक चेयरमैन, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रमुख मिनी गिरी,हर्षित पंडित,राजीव बिष्ट,विष्णु शर्मा,रविकांत शर्मा,नारायण झा,रश्मि शर्मा,सुनील,कुलदीप शर्मा,यशपाल शर्मा,आतिश शर्मा,सार्थक,एकत अरोड़ा ,धु्रव,अनुज,मन्नु शर्मा,अस्मित कौशिक,अभिनव,अश्विनी सैनी,अर्णव,चंदा आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment