Skip to main content

स्वामी शिव स्वरूप बने महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप के उत्तराधिकारी

 


हरिद्वार। देवपुरा स्थित श्री गुरू मण्डल आश्रम में आयोजित उत्तराधिकार विधि समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में स्वामी शिव स्वरूप को श्री गुरू मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने स्वामी शिव स्वरूप को तिलक चादर प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने तथा संचालन महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि श्री गुरू मण्डल आश्रम महान विद्वान संतों की परम्परा को समाहित किए हुए है। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगवत स्वरूप ने स्वामी शिव स्वरूप जैसे योग्य शिष्य का उत्तराधिकारी के रूप में चयन कर सराहनीय कार्य किया है। संत समाज को पूरा विश्वास है कि स्वामी शिव स्वरूप गुरू परम्परा का पालन करते हुए आश्रम को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करेंगे। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरू ही शिष्य को ज्ञान का बोध कराकर उसके जीवन को भवसागर से पार लगाते हैं। स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के उत्तराधिकारी नियुक्त किए गए स्वामी शिव स्वरूप अपने गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान का अनुसरण करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के उत्तराधिकारी नियुक्त किए गए स्वामी शिव स्वरूप आश्रम की सेवा परंपरा को मजबूत करेंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत महापुरूषों की उपस्थिति में होने वाला प्रत्येक कार्य सफल होता है। उन्हें पूरी आशा है कि संत समाज स्वामी शिव रूवरूप पर सदैव अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखेगा। अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरू का प्रत्येक वचन मंत्र है। गुरू के वचनों व आज्ञा का पालन करने वाले शिष्य का कल्याण निश्चित है। स्वामी भगवत स्वरूप महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी शिव स्वरूप महाराज गुरू की सेवा करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे। संत समाज के आशीर्वाद व गुरू से प्राप्त ज्ञान के अनुसार आश्रम की सेवा परंपरा को विस्तार देंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी महाराज ने कहा कि गुरू ही शिष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। गुरू की कृपा से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर महंत रूपेंद्र प्रकाश,स्वामी शिवानंद, महंत गंगादास,महंत दामोदर शरण दास,कथा व्यास स्वामी शिवानन्द,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी हरिहरानन्द,स्वामी विवेकानन्द,श्रीमहंत अद्धैतानंद,स्वामी दिनेश दास,महंत प्रेमदास, महंत सुरेश मुनि,महंत गोविंद दास,स्वामी विज्ञानानन्द,महंत भरतदास,महंत देवानन्द,स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती,आचार्य जगदीश,गोपाल सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष व श्रद्धालु मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।