हरिद्वार। राम घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट के महंत रविपुरी महाराज ने भंडारे का आयोजन कर कावड़ियों को भोजन, पानी, मिष्ठान फल वितरण किए। इस अवसर पर महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त कावड़ियों की सेवा करनी चाहिए। सनातन संस्कृति के सावन कावड़ मेला में आए शिव भक्त कावड़ियों की खुले दिल से सेवा करनी चाहिए। कावड़ियों की सच्ची सेवा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। कावड़ियों को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने देना चाहिए। उनके लिए भोजन प्रसाद मिष्ठान और मेडिकल और दवाइयों का वितरण निशुल्क करना चाहिए। महंत पुरी महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु कृपालु है। वे अपने भक्तों पर कृपा करके लोक कल्याण करते हैं। भगवान भोलेनाथ मां गंगा के जलाभिषेक से प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। भगवान भोलेनाथ की श्रावण मास में लगातार पूजा-अर्चना करनी चाहिए और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहिए। इस अवसर पर अंकित पुरी महाराज, राहुल सेठ सुधीर, पुष्पेंद्र पुष्पी शर्मा, बाल मुकुल शर्मा, मुरारी लाल गुप्ता, अंकित पटेल, शशिकांत शर्मा, गगन, अमन ठाकुर, सौरभ बंसल, श्याम अरोड़ा, श्रीराम वर्मा ने शिव भक्त कावड़ियों की सेवा की।
Comments
Post a Comment