Skip to main content

हरियाली तीज को भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता हैः संध्या शर्मा


 हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किए गए तीज महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्थानीय होटल क्लासिक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्ध्या शर्मा के संयोजन में गेम्स, डांस, मेहंदी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ. सन्ध्या शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज पर्व खुशी और उल्लास का त्यौहार है,सावन में हरियाली तीज के व्रत का बहुत महत्व है। इस त्योहार के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के दर्शन होते हैं। इस दिन को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है। अंशु गौतम ने कहा कि ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संस्कृति से जुड़े उत्सव को सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव जैसे आयोजन में महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता हैं। तीज पर्व को महिलाएं बढ़चढ़ कर अपनी भारतीय संस्कृति के अनुरूप पहले से मनाती चली आ रही हैं। सावन में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अर्चना तिवारी, पूजा शर्मा, प्रियंका शर्मा, रितु अत्रेय,तृषा अत्रेय,प्रमिला शर्मा,शिल्पा, डॉ. निधि उपाध्याय, पायल गौतम,श्रुति,देवयानी शर्मा,श्रद्धा शर्मा,उपमा मिश्रा,रानी गौर,टीना,दीपिका शर्मा,वंदना,रीना गौतम,शुभांगी,रागिनी,सिद्धि शर्मा,स्वाति शर्मा,रितु शर्मा,भारती त्रिपाठी,जया शर्मा,नीरू शर्मा, मोना, बबीता,अरुणा,स्वाति तिवारी,समीक्षा,भावना भारद्वाज आदि शामिल रहीं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।