Skip to main content

सेवानिवृत्ति पर क्षेत्र के लोगों ने किया सफाई कर्मचारी को सम्मानित


 हरिद्वार। सफाई मजदूर दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता अंकित चौहान के संयोजन में ज्वालापुर स्थित रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी रामशरण को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान, पार्षद इसरार अहमद, हाजी इरफान अंसारी,तासीन अंसारी,श्रीमोहन अधिकारी,अज्जू खान आदि ने फूलमालाएं पहनाकर व उपहार भेंटकर सफाई कर्मचारी रामशरण का स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारी रामशरण अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में भरपूर सहयोग करते थे। रामशरण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंकित चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। मुरली मनोहर ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी नगर निगम कर्मचारी हमेशा ही सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यो में अपना योगदान देता चला आ रहा है। राज्य सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए। अंकित चौहान ने कहा कि नगर निगम में 37वर्षो की सेवा के दौरान पिछले वर्षो से मौहल्ला चाकलान में तैनात रहे रामशरण ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान करने के साथ अपने कुशल व्यवहार से सभी का सम्मान व प्यार प्राप्त किया। कोरोना काल में भी उन्होंने पूरी निडरता से अपने कर्तव्य का पालन किया। अंकित चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अपने सहकर्मी का सम्मान करते ही हैं। लेकिन रामशरण का अपनी ंडयूटी के प्रति समर्पण व उनकी ईमानदार कार्यशैली के चलते क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। नगर निगम कर्मियों अजय,लक्ष्मीचंद, अशोक,सुनील राजौर,विकास,प्रमोद,कुसुमपाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी रामशरण को सम्मानित कर अंकित चौहान के संयोजन में एक सकारात्मक पहल की गयी है। पूरे समाज मे इसका अच्छा संदेश जाएगा। सम्मान से अभिभूत रामशरण ने सबका आभार जताया।  


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...