Skip to main content

भारत विकास परिषद हरिद्वार शाखा ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। भारत विकास परिषद की देवभूमि हरिद्वार शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कनखल स्थित संस्कार सेवा समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष रत्नेश गौतम एवं अतिथीयों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं वंदेमातरम गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में तीज रानी, उत्तम परिधान, मेहंदी, लोकगीत और लोकनृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीज रानी का खिताब डा.शेफाली जोशी के सिर सजा। जबकि स्तुति अग्रवाल ने द्वितीय पुरूस्कार जीता। उत्तम परिधान का खिताब नेहा चावला ने जीता। कृष्णा शर्मा, खुशबु, श्रुति, शालिनी, नेहा, रूपल, शीतल एवं शेफाली ने सुंदर लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। राधिका नागरथ, रश्मि चौहान प्रीत शिखा,मीनाक्षी अग्रवाल एवं नितिन मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में सावन के गीतों पर महिलाओं ने झूले का आनंद भी लिया। मधु उपाध्याय एवं किरन अग्रवाल ने सभी महिलाओं को सुहाग पिटारी प्रदान की।प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका राजकीय नर्सिंग कालेज की प्राचार्य सुमन लता पाठक,डा.कुसुम उपाध्याय एवं भावना गुप्ता ने निभाई। संरक्षिका कमला जोशी ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन कठोर तप करने के पश्चात् माता पार्वती की कामना पूर्ण हुई थी और उन्हें पति के रूप में शिव प्राप्त हुए थे। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करतीं हैं। कार्यक्रम संयोजक किरण अग्रवाल ने बताया की कि ऐसे समय में जब हमारी नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने तीज त्योहारों को संजोकर आगे आने वाली पीढ़ी को सौंपे। ममता कंसल ने तीज त्योहार कैसे मनाए जाते हैं, के संबंध में जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष रतनेश गौतम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शाखा सचिव सुधा तिवारी ने भारत विकास परिषद एवं उसके कार्यों के विषय में जानकारी दी। मंच संचालन कोषाध्यक्ष शिवानी विनायक ने किया। कार्यक्रम में पूनम चौहान,प्रेम चावला,वंदना गुप्ता,सरोज,सुनीता धीमान,खुशबू,आशा,अनिता शर्मा,गीता,कुलवंत कौर,शीतल,रेखा,भावना,पूनम अग्निहोत्री,सरोज त्रिपाठी,रूपल अग्रवाल,निर्मल गुगलानी,मालती,गीता खुराना,उमा धींगरा,श्रुति, शालिनी आदि महिलाएं शामिल रही। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।