Skip to main content

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ के सचिव स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज ब्रह्मलीन


 हरिद्वार। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ के सचिव स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज रविवार को सायं काल ब्रह्मलीन हो गए हैं, 80 साल की उम्र में उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम परिसर में अंतिम सांस ली। हृदयाघात के कारण उनका शरीर शांत हुआ। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ के सह सचिव स्वामी उमेश्वरानंद मंजू महाराज ने जानकारी दी। रामकृष्ण मिशन के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वामी दयाधिपानंद महाराज (डॉ शिवकुमार) ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को श्मशान घाट कनखल में दोपहर 2 बजे के बाद किया जाएगा। सोमवार दोपहर कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी जो कनखल के मुख्य बाजारों से होती हुई कनखल श्मशान घाट पहुंचेगी और वहां उनका दाह संस्कार किया जाएगा। पर्यावरण को देखते हुए रामकृष्ण मिशन के साधु संत जल समाधि की जगह अग्नि संस्कार करते हैं। स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ कनखल की सचिव के रूप में 40 सालों तक सेवा की। उन्होंने  रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल कनखल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की स्थापना की मृदुभाषी एवं वेदांत के प्रकांड विद्वान स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज का व्यक्तित्व बहुत विशाल था वे सरल स्वभाव और दयालु प्रवृत्ति के थे। 1942 में पश्चिम बंगाल मैं उनका जन्म हुआ था कोलकाता से उन्हें 40 साल पहले हरिद्वार रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ सचिव के रूप में भेजा गया कोरोना महामारी के कठिन दौर में उन्होंने 2 सालों तक समर्पित भाव से जनसेवा की और गरीबों को घर-घर दवाई और खाद्यान्न पहुंचाया। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद पूर्व केंद्रीय डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज,श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय संरक्षक महंत हरिगिरी महाराज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव एवं दक्षेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज,श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज,श्री उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा श्री महंत महेश्वर दास महाराज, पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट प्रमुख स्वामी रामदेव, महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद महाराज, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि,जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी,श्री निरंजनी  पंचायती अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज,श्री महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर  विशोकानंद महाराज, श्री आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद महाराज, हरिराम आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि,प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज,बैरागी अखाड़े के महंत दुर्गादास, महंत बाबा हठयोगी, महंत राजेंद्र दास, पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,सतपाल ब्रह्मचारी,जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,मेयर श्रीमती अनीता शर्मा,रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चौधरी, डॉक्टर संजय शाह,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दिनेश सिंह आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद,षड्दर्शन साधु समाज, अखिल भारतीय युवा साधु समाज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरिद्वार, फार्मा एसोसिएशन हरिद्वार,पैथोलॉजी लैब एसोसिएशन हरिद्वार,श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देशबंधु ,कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने स्वामी नित्य शुद्धानंद महाराज  के निधन पर गहरा दुख जताया है और इसे चिकित्सा सेवा जगत एवं संत समाज की एक अपूरणीय क्षति बताया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।