Skip to main content

भगवान शिव की उपासना से अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति होती है-स्वामी कैलाशानंद गिरी


 हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है और उसके जीवन का निर्माण करती है। शिव की शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण मास में अनवरत जारी विशेष शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा का महत्व समझाते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय होता है। देवाधिदेव महादेव के भक्ति आराधना के पर्व का महत्व समझते हुए सभी को नियमानुसार भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक अवश्य करना चाहिए। भगवान शिव की उपासना से अर्थ काम मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। सावन में की गई शिव आराधना व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए 108 बार अवतरण लिया। कलयुग में सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर महादेव भक्तों का कल्याण करते हैं। भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की और आज भी अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का संरक्षण कर भगवान उसे भवसागर से पार लगाते हैं। महादेव के प्रति आस्था और समर्पण व्यक्ति का जीवन सफल बनाती है और गंगा तट पर महादेव की आराधना का महत्व और बढ़ जाता है। संपूर्ण शिव परिवार के साथ में मां गंगा की असीम कृपा भी श्रद्धालु भक्तों पर बरसती है। इसीलिए सभी को श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। जब भौतिकता का मुंह खत्म हो जाए और ऐसी स्थिति आए कि ज्ञानेंद्रियां भी बेकाम हो जाएं। उस स्थिति में शून्य आकार लेता है और जब शून्य भी अस्तित्व हीन हो जाए तो वहां भगवान शिव का प्राकट्य होता है। भगवान शिव शून्य  से भी परे हैं। जब कोई व्यक्ति भौतिक जीवन को त्याग कर सच्चे मन से मनन करता है तो उसे भगवान शिव की प्राप्ति होती है। एक आकार और अलौकिक शिव देवों के देव महादेव को श्रावण मास समर्पित है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह व शाम महादेव शिव की भव्य आरती कर विश्व कल्याण की कामना की जाती है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी,आचार्य पवनदत्त मिश्र,पंडित प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी,स्वामी रघुवीरानन्द,महंत लालबाबा,बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी,स्वामी अनुरागी महाराज,आचार्य प्रमोद,पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।