Skip to main content

जागरूक नागरिक बनकर प्रकृति के संरक्षण में सहयोग करें-इरशाद अली


 हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। इस दौरान किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके। इसके लिए सबको पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना होगा। जमालपुर रोड स्थित कृष्णा एंक्लेव में हरेला पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आम,जामुन, अमरूद,जमोया,अशोक,लीची,आड़ू और नींबू के पौधे लगाए गए। इरशाद अली ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व सुख समृद्धि की कामना के उददेश्य से मनाया जाता है। पौधरोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। जागरूक नागरिक के तौर पर हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति की स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज ऑक्सीजन है। पेड़ पौधे ही हमारे लिए ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। उन्होंने सभी से जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। युवा प्रदेश अध्यक्ष अग्रज मिश्रा एवं प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इन्हीं से जीवन के लिए प्राण वायु प्राप्त होती है। वृक्ष प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण करने वालों में जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,विनोद कश्यप,शिवम चैधरी,डा.बिजेंद्र चैहान,सैफ अली,सहीद हसन,अंकित कश्यप,मुकेश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।