हरिद्वार। मानव गतिविधियों के कारण दुनिया भर में अरबों पेड़ों को खोना जारी है। भारत स्थित एनजीओ स्पीहा (सोसाइटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ हेल्दी एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी एंड हेरिटेज ऑफ आगरा) ने अब तक का अपना सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाकर देश में 200 से अधिक स्थानों और 4 महाद्वीपों में 55,000़ पौधे लगाए। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश व देहरादून में भी पौधे लगाए गए। उद्घाटन समारोह आगरा के दयालबाग में यमुना पंप पर आयोजित किया गया था। डीईआई विश्वविद्यालय की शिक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो.प्रेम सरन सत्संगी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद स्पीहा स्वयंसेवकों के एक लाइव बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रगान गाया गया। पर्यावरण और पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए स्पीहा लगातार सक्रिय है।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment