Skip to main content

शिष्य को सही दिशा देता है सद्गुरु: डॉ. चिन्मय पंड्या

इस वर्ष का प्रियदर्शिनी पुरस्कार शांतिकुंज अधिष्ठात्री को मिलेगा 


 हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि सद्गुरु अपने शिष्य को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। जब भटका हुआ व्यक्ति समर्पण भाव से गुरु के शरण में पहुंचता है,तब शिष्य का कायाकल्प करने से लेकर, आत्मिक उन्नति के विविध उपाय सद्गुरु ही सुझाते हैं। सद्गुरु शिष्य के आध्यात्मिक, भावनात्मक विकास को भी बढ़ाने के लिए तत्पर रहती है। डॉ.चिन्मय पण्ड्या शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर देश-विदेश से आये हजारों पीतवस्त्रधारी साधकगण उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य का जीवन दो ध्रुवों के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है। एक भूतकाल की सोच में और दूसरा भविष्य की चिंता में। इस बीच इंसान वर्तमान को जीवन सही तरीके जी नहीं पा रहा है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में जब सद्गुुरु का आता है तब उन्हें घर्षण,तापन,ताड़न और छेदन की प्रक्रिया से ऊंचा उठाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन में योग विशेषज्ञ डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि वर्ष २०२२ को शांतिकुंज नारी शक्तिकरण वर्ष घोषित किया है, इस वर्ष नारियों के उत्थान के लिए देश भर में विभिन्न अभियान चलाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में जिस तरह नारियाँ तप, साधना, ऊर्जा से ओतप्रोत हुआ करती थी, उसी तरह आज की नारियों के विकास के लिये अखिल विश्व गायत्री परिवार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं आयुष सलाहकार परिषद के सदस्य  डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि नारी जागरण हेतु विविध रचनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए दिये जाने वाले प्रियदर्शिनी पुरस्कार इस वर्ष शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी को १९ सितम्बर का दिया जायेगा। सायंकालीन सभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता पं० शिवप्रसाद मिश्र ने कहा कि शिष्य श्रद्धा, समर्पण के साथ जब अपने सद्गुरु से मिलता है,तब सद्गुरु शिष्य के चहुुंमुखी विकास हेतु विविध साधना के माध्यम से उसे आगे बढ़ाता है। श्री मिश्र ने अपने आराध्य सद्गुरु पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के कर्तृत्व को याद करते हुए गुुरुपूर्णिमा के अवसर पर उनके बताये मार्गों पर चलने के लिए आवाहन किया। शांतिकुंज व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महापर्व का मुख्य कार्यक्रम कल (आज) सम्पन्न होगा। इस दौरान सद्गुरु पूज्य आचार्यश्री के प्रतिनिधि के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी गायत्री मंत्र दीक्षित करेंगे। तो वहीं विभिन्न संस्कार भी वैदिक रीति से निःशुल्क सम्पन्न होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।