Skip to main content

महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में और मजबूत होगी भाजपा-स्वामी यतिश्वरानंद

 हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को वेद मंदिर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर देता रहा है। महेंद्र भट्ट दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की दूरदर्शिता और विजन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित चौहान,श्रवण चौहान,मंडल महामंत्री विवेक चौहान,धर्मेंद्र प्रधान,मास्टर धर्मेंद्र चौहान,सांसद प्रतिनिधि चौधरी सत्यकुमार,सोहनवीर, मनोज सैनी,अंकित चौहान,सतविंदर सिंह,विक्रम भुल्लर,चेतन कोचर,शुभम सैनी, अमित सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हरिद्वार में भाजपा नेता राजीव भट्ट के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रेमनगर आश्रम में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा नेता राजीव भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन में कब किसका भाग्य प्रबल हो जाए, यह किसी कार्यकर्ता को पता नहीं है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता मास्टर सतीश चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन में परिवारवाद नहीं चलता। भाजपा में केवल कार्यशैली के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है। भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज राष्ट्र ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बड़े कार्यकर्ता को काम करने का मौका दिया जाता है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि भाजपा वंशवाद, परिवारवाद से हटकर संवैधानिक ढांचे पर चलने वाली एक अकेली पार्टी है। इस मौके पर सचिन शर्मा, विकास प्रधान,अमित शर्मा,राधे कृष्ण शर्मा,हिमांशु शर्मा,रेणु शर्मा,आशु चौधरी,मुकेश जोशी,सुनील प्रजापति,रजनी वर्मा,पंकज छाबड़ा,संजीव चौधरी,सुशांत पाल,रेनू शर्मा ,विनोद चौहान, पार्षद राधे किशन शर्मा,अमरीन,डीडी मंडोलिया ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।