Skip to main content

तालाबों के निर्माण उसके संरक्षण,रखरखाव में स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत आवश्यक

 


हरिद्वार। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय संयुक्त सचिव भूषण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को रोशनाबाद के सभागार में के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में तकनीकी सलाहकार वैज्ञानिक सुश्री ज्योति पी0 पाटिल ने बताया कि गत दिवस को भूषण कुमार सिन्हा, के नेतृत्व में एक टीम द्वारा हरिद्वार जनपद के छह विकास खण्डों के 10 जल स्रोतों,तालाबों का भौतिक निरीक्षण किया गया। संयुक्त सचिव ने बैठक में बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि लोगों में तालाबों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। आज आवश्यकता इस बात की है कि जमीन को रिचार्ज करने के सम्बन्ध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जाये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन करने वाले कश्यप समाज के साथ ही अन्य लोगों को भी तालाबों के साथ जोड़ा जाये ताकि सभी की सहभागिता से सम्बन्धित क्षेत्र में एक माहौल तैयार हो सके। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों के तालाबों के वैज्ञानिक ढंग से ट्रीटमेंट करने पर जोर देते हुये कहा कि इस ओर भी कदम उठाने की जरूरत है तथा सभी जल स्रोतों का जीओ टैकिंग भी बहुत आवश्यक है ताकि कौन से जल स्रोत कहां पर हैं, उसकी पूरी जानकारी मिल सके। इसके लिये किसी न किसी मद से फण्डिंग अवश्य होनी चाहिये। संयुक्त सचिव ने बैठक में जल शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने के उपायों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तालाबों के संरक्षण आदि के सम्बन्ध में एक दिशा-निर्देश क्या करें तथा क्या न करें भी जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तालाबों के निर्माण के पश्चात,उसके संरक्षण तथा रखरखाव में स्थानीय लोगों की सहभागिता बहुत आवश्यक है। इसलिये तालाबों के संरक्षण तथा रखरखाव में स्थानीय सम्पूर्ण जनता का जुड़ाव बहुत आवश्यक है। श्री सिन्हा ने कृषि, सिंचाई, वन,जल संस्थान,जल निगम,लघु सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय बनाते हुये अपने-अपने विभागों में एक नोडल अधिकारी नामित करना सुनिश्चित करें ताकि जल शक्ति अभियान-कैच द रेन के सम्बन्ध मे सभी सम्बन्धित विभागों का अच्छा तालमेल विकसित हो सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में 75 सरोवर विकसित करने की योजना, सहायक निदेशक मत्स्य ने तालाबों के पट्टे दिये जाने के नियम,जल संस्थान ने रेन वॉटर हारवेस्टिंग तथा लघु सिंचाई विभाग ने कांस्ट्रक्शन आफ न्यू चार्ज स्ट्रक्चर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार को दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू,एई सिंचाई राजीव सोनी,कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी सोमांश कुमार गुप्ता,अपर सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई जोनी कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।