Skip to main content

आप कार्यकर्त्ताओं ने निकाली 101 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ यात्रा

 


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 101 फीट तिरंगे के साथ पैदल मार्च निकाला। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली से हर हाथ तिरंगा अभियान शुरू किया गहया। अभियान के तहत हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल चौक से वापस भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि तिरंगा  भारत की शान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहवान पर हर आदमी के हाथों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। हेमा भण्डारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अरविंद केजरीवाल द्वारा 500 बड़े तिरंगे लगाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही तिरंगों की देखरेख के लिये समितियों का गठन कर एक हजार वोलेंटियरस तैयार करने की बात कही है। उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेकर ऐसे वालिंटियर तैयार करने चाहिए जो केवल उत्तराखंड की तरक्की के लिये सोचे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी द्वारा फहराया जाएगा। उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे। इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी,महानगर अध्यक्ष अनिल सती,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,ओपी मिश्रा,रघुवीरसिंह पंवार,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश लोहाट,विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर कुर्बान अली,पवन धीमान,मयंक गुप्ता,करण सिंह,भरत कुमार,अनूप मेहता,सागर,एडवोकेट सचिन बेदी, जिला सोशल मीडिया पुलकित गोयल,महावीर कंडवाल,अंकित,अजय मुखिया,अशोक कुमार, शिव कुमार,राम पाल सिंह,डा.ब्रहमपाल सिंह,सोनिया कामरा,प्रवीण कुमार,शाहनवाज चौधरी,श्रवण कुमार,राव तनवीर अली,किरण कुमार दुबे,फारुख अली,अकरम कांच वाले,खलील राणा ,शमशाद,खालिद हसन,विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग,संदीप झाबरी, अनिल कुमार,संजीव चौहान,अंजू सिंघानिया,यामिनी चौधरी,फिरोज,विशाल सैनी,ममता सिंह,निर्वाण सैनी,अंशुल शर्मा, जातिराम,दीपक कुमार,विजय कुमार,नितिन कुमार,आफताब अब्बासी,सलीम अब्बासी,मनवर अली, यशपाल चौहान,शिशुपाल सिंह नेगी,संजय, हुसैन ठेकेदार,खलील राणा,शमशाद,अमरीश गिरी ,गुरमीत सिंह,कुलदीप सिंह,शाइन अशरफ,विशाल शर्मा, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।