Skip to main content

11 अगस्त को ही मनाएं रक्षाबंधन पर्व-पंडित अधीर कौशिक


 हरिद्वार। भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले रक्षाबंधन पर्व की तिथि को लेकर श्री परशुराम घाट पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में संगोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग रक्षाबंधन पर्व की तिथी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। जिससे आम लोगों में पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदू पंचाग के अनुसार 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिथी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। पंचाग में वर्णित तिथीयों के अनुसार ही हिंदू पर्वो को मनाया जाता है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने वाले रक्षाबंधन पर्व को परंपरांओं के अनुरूप ही मनाया जाए। राज्य में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। 11 अगस्त को ही हिंदू पंचांग के अनुसार के रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। पंडित पवनकृष्ण शास्त्री,ज्योतिषाचाार्य विष्णु शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व संस्कृति व पर्वो को दर्शाने वाला पर्व है। पर्व की महत्ता को समझना चाहिए। भाई बहन के अटूट बंधन को दर्शाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुछ भ्रांतियां फैला रहे हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार ही पर्व को मनाया जाना न्यायसंगत है। समाजसेवी जेपी बड़ोनी ने कहा कि धर्माचार्यो एवं संत महापुरूषों को आगे आकर सामाजिक दायित्व निभाते हुए रक्षाबंधन पर्व को लेकर बनी भ्रम की स्थिति दूर करनी चाहिए। पर्व को लेकर भ्रम फैलाना गलत है। हिंदू पंचाग के अनुसार ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाए। पंडित गोपाल कृष्ण बड़ोला,शक्तिधर शास्त्री,नरेंद्र श्रमिक आदि ने भी विचार रखे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।