Skip to main content

कांग्रेस करेगी हर जिले मे 75किलोमीटर की तिरंगा यात्रा,शुरूआत नौ अगस्त से

 


हरिद्वार। कांग्रेस आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। जिसकी शुरुआत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से नौ अगस्त से की जाएगी। यह जानकारी कांर्ग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सैनी आश्रम में तिरंगा यात्रा को लेकर हो रही जिला हरिद्वार के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में दी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी सुरेंद्र सिंह नेगी तथा सह प्रभारी प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बैठक को संबोधित किया। सुरेंद्र ने बताया कि तिरंगा यात्रा का प्रभारी हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़े पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है। रानीपुर से विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी राजवीर सिंह,ज्वालापुर विधानसभा से युवा विधायक रवि बहादुर, पिरान कलियर से विधायक फुरकान, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश,झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती को यात्रा का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया लक्सर विधानसभा व खानपुर विधानसभा से ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह को संयोजक बनाया गया। रुड़की विधानसभा से प्रत्याशी रहे यशपाल राणा,मंगलौर से पूर्व मंत्री काजी निजामुद्दीन को तिरंगा यात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी। सुरेंद्र सिंह नेगी और नवीन जोशी ने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक ब्लॉक,नगर तथा जनपद के प्रत्येक क्षेत्रों से होकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी कांग्रेसजन से तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉसंजय पालीवाल,डॉ.संतोष चौहान,महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे,नईम कुरैशी,विधायक रविबहादुर,विधायक फुरकान अहमद,महासचिव महेश राणा,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट ,कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, कैलाश प्रधान, गुरजीत लहरी,अनिल भास्कर,अशोक शर्मा,संजय शर्मा,विभाष मिश्रा,रुड़की नगर अध्यक्ष कलीम खान, सचिन अग्रवाल,विनोद कुमार,भावनांजलि आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।