हरिद्वार। डेंगू के डंक से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम में एंटी डेंगू लार्वा फॉगर मशीन और फागिंग मशीन आ चुकी हैं। मशीन सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने नगर निगम के सफाई निरीक्षकों को मशीन को चलाने के विषय में विस्तार से बताया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि कंपनी ने मशीनों की सप्लाई दे दी है। कंपनी के कर्मचारी ने नगर निगम के सफाई निरीक्षकों को मशीनों को चलाने के विषय में बताया। नगर आयुक्त ने बताया कि एंटी लार्वा फॉगर मशीन डेंगू लार्वा को खत्म करने में कारगर साबित होगी। जल्द ही नगर निगम क्षेत्र में इन मशीनों से छिड़काव शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह,अवर अभियंता नरेश कुमार नगर निगम के सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment