Skip to main content

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विधायक रवि बहादुर का स्वागत


 हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के संयोजन मे विधायक रवि बहादुर व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का मध्य हरिद्वार स्थित होटल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस को अभी बहुत संघर्ष करना है। कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें। देश बहुत विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसे बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं स्पष्ट बोलते हैं। विपक्ष को दबाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता जनता से संवाद करें और उनकी परेशानियों को सुनें। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। जनता की लड़ाई को पूूरी मजबूती से लड़ेंगे। शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उससे देश को उबारने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी। विधायक चुने जाने के बाद से ही विधायक रवि बहादुर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उनके द्वारा विधानसभा पटल पर भी प्रभावी रूप से समस्याओं का उठाया गया है। कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान करें। के लिए संघर्ष करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। अनिल भास्कर ने कहा कि बीजेपी में अनुशासन नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही लड़ रहे हैं। तुषार कपिल व कैश खुराना ने कहा कि युवा कांग्रेस नेता रवि बहादुर के विधायक बनने से युवाओं मे ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। तनवीर कुरेशी, कैश खुराना,रजत जैन, आर्यन राठौर,अमित चंचल,नीटू रोड,बिट्टू शर्मा,राजवीर रोड,तुषार कपिल,शिवम गिरी,अमित चंचल,जतिन हांडा,राकेश कुमार,नितिन कश्यप,ऋषभ वशिष्ठ,विकासचंद्रा,लक्कीमहाजन,आकाश बिरला,विशाल काठी,अक्षय,प्रद्युमन,रचित,विशाल चौधरी,दीपक,सन्नी,गौरव शिवपुरी,महबूब आलम ,जोनी राजौर आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।