हरिद्वार। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को मायापुर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। संयुक्त टीम ने इस दौरान गमले, फ्रीज और कूलर में जमा पानी को भी नष्ट कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया इस दौरान तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसको नष्ट कर दिया गया। रविवार को हरिद्वार के एक अस्पताल में डेंगू के चार मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी के नेतुत्व में हरिद्वार नगर निगम पहुंची। जहां नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धीरेंद्र कुमार एवं नगर निगम के सफाई निरीक्षक के साथ बैठक की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने मायापुर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को डेंगू रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि इस दौरान तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। जिसको स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नष्ट किया। टीम में नगर निगम के अवर अभियंता नरेश कुमार सिंह,सफाई निरीक्षक सुनीत,सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह,सफाई निरीक्षक विकास कुमार,सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार और आद्वित्य तेश्वर आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment