Skip to main content

सेना की मदद से देश के सीमावर्ती भागों के लिए पतंजलि की ओर से भेजा गया तिरंगा ध्वज

 


हरिद्वार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव में पतंजलि भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता दर्ज करा रहा है। पतंजलि परिवार की ओर से बड़ी पहल करते हुए द्वारा सेना की मदद से देश के सीमावर्ती भागों तक लाखों की संख्या में तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। पतंजलि द्वारा सैनिकों की सहायता से देश के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों तक तिरंगा पहुंचाने के लिए भारत तिब्बत सुरक्षा बल के डीआईजी मनोज कुमार सिंह को सीडीओ प्रतीक जैन के माध्यम से झंडे रवाना किए। इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि पतंजलि के सेवाकार्यों में राष्ट्रसेवा निहित है। उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है तथा राष्ट्रधर्म सबसे बड़ा धर्म है। हमारे प्रत्येक अच्छे या बुरे आचरण से हमारा पूरा राष्ट्र प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत अवसर पर प्रत्येक भारतीय यह संकल्प ले कि जब तक मेरी नाड़ियों में रक्त की एक बूंद भी शेष है और देह में प्राण प्रवाहमान हैं, देश की सेवा करते रहेंगे। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि राष्ट्र उनके लिए सब कुछ है। मेरा तन-मन-धन व जीवन राष्ट्रहित में समर्पित रहेगा। राष्ट्रवाद के सिद्धान्त, अध्यात्मवाद व आदर्शवाद की मर्यादाएं उनके वैयक्तिक राष्ट्रीय जीवन के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हमें देशवासियों के हृदय में देश के प्रति सेवा का भाव जागृत करना है। हिंसा, विद्वेष, क्रोध व प्रतिशोध जैसे अपवित्र विचारों से जब व्यक्ति को हिंसक, अपराधी बनाया जा सकता है तो पवित्र विचारों से एक व्यक्ति को राष्ट्रवादी, अध्यात्मवादी, मानवतावादी व प्रगतिवादी भी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में डा.यशदेव शास्त्री, पतंजलि क्रय समिति की अध्यक्षा अंशुल, संप्रेषण विभाग प्रमुख पारूल,पतंजलि आयुर्वेद लि. के सलाहकार पंकज शाह, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण और पतंजलि के कर्मयोगी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।