Skip to main content

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने पर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों का सम्मान


 हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर पंचायती निरंजनी अखाड़ा स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका परिसर में सत्य ऑन लाइन द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह मे मुख्यातिथि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवम मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वामी जी ने कोरोना काल में हर व्यक्ति की दिल खोलकर मदद की। उन्होंने अपना संत होने का पूरा धर्म निभाया। सावन कावड़ मेंले में प्रशासन कोआर्थिक मदद की साथ शिव भक्त कावड़ियों की सेवार्थ दो एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित भाव से प्रदान की। इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों का समूचा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित होता है उन्होंने लोक कल्याण की भावना से करोना काल और सावन कावड़ मेला में कांवड़ियों की सेवा कर लोक कल्याण को आगे बढ़ाया। उन्होने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। जनपद के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और जिले के सभी अधिकारी भी बधाई के पात्र जिन्होंने अपनी सेवा देकर कावड मेला सकुशल संपन्न कराया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पधारे जनपद के सभी अधिकारियों का श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज व जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियो में एडीएम बी एस बुधियाल,एडीएम पीएल शाह,सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह,एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा,नगर आयुक्त, दयानंद सरस्वती,सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत,श्री गंगासभा अध्यक्ष प्रदीप झा,महामंत्री तन्मय वशिष्ठ,डॉक्टर नरेश चौधरी,दैनिक जागरण प्रभारी अनूप कुमार,प्रेस क्लब अध्यक्ष,श्रवण झा,महामंत्री अश्वनी अरोड़ा,पत्रकार प्रमोद गिरि,रोहित सिखौला,जहांगीर मालिक,विकास चौहान आदि को किया सम्मानित। कार्यक्रम समापन के बाद आयोजक पुरषोत्तम शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह का कुशल संचालन डा सुनील बत्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर संजय माहेश्वरी, मनोज मंत्री,हेमंत टुटेजा,प्रतीक सूरी,भोला शर्मा, उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।