हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी ंिसंह ने कहा कि हरिद्वार जनपद में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक समय हो जाने के बावजूद भाजपा सरकार चुनाव नहीं करा रही है। सीटों के परिसीमन में भी सरकार मनमानी कर रही है। अनूसूचित जाति के लिए सीटों का आरक्षण सही तरीके से नहीं किया गया। चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के हिसाब से सीटों का परिसीमन किया गया है। एक गांव को दो-दो सीटों में विभाजित किया गया है। सीपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रोस्टर प्वाइंट बैकलॉग प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के लिए आदेश दिए हैं। लेकिन आज तक भाजपा सरकार ने इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जिससे अनियमितता के कारण भर्ती रोक दी जाती हैं। जिससे रोजगार नहीं मिलने से युवा निराश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति आवंटन में भी लगातार अनियमितताएं सामने आ रही है। लंबे समय से चल रही छात्रवृत्ति घोटाले की जांच पूरी नहीं होने कारण योग्य अभ्यर्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से अनुसूचित जाति के छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश छात्र पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment