हरिद्वार। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को कैबिनेट में शामिल करने की मांग की है। गौरव कौशिक ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। यह पार्टी का निर्णय है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। गौरव कौशिक ने कहा कि मदन कौशिक अनुभवी नेता हैं। पांच बार से हरिद्वार से विधायक चुने जा रहे मदन कौशिक के व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाने के लिए उन्हें सरकार में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से कुछ पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद मदन कौशिक ने अपने राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी कराने के साथ अपनी विधानसभा सीट भी भारी अंतर से जीती। मदन कौशिक के प्रयासों से हरिद्वार को भूमिगत रसोई गैस व बिजली लाईन, मेडिकल कालेज, रिंग रोड़ जैसी कई बड़ी योजनाओं का लाभ मिला। गौरव कौशिक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश की जनता की भावना का सम्मान करते हुए मदन कौशिक को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment