Skip to main content

प्रेरणादायक कार्य कर रही है भारत विकास परिषद-स्वामी रूपेंद्र प्रकाश

भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण संपन्न


 हरिद्वार। भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जगजीतपुर स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह को ंसंबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज में संपर्क, संस्कार व सहयोग के संकल्प के साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है। परिषद नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत है। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के प्रति सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है। परिषद के कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की सहायता कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की भयावह त्रासदी के दौरान व बीतने के बाद भारत विकास परिषद निसन्देह समाज के गरीब व वंचित लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। विशिष्ठ अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि परिषद में प्रत्येक व्यक्ति सेवा भाव से आता है। इस भौतिक व व्यस्त जीवन मे से समय निकालकर लोगों की मदद करना ही अनुकरणीय व प्रशसनीय कार्य है। समाज व संगठन में रहकर व्यक्ति का सामाजिक व व्यक्तित्व का विकास संभव है। उन्होंने संगठन को कई सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की और सदैव परिषद के सहयोग के लिए उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने कहा कि परिषद एक अराजनैतिक संगठन है। जो वर्ष 1962 से समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए कार्य करता आ रहा है। उन्होंने परिषद के इतिहास व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पंचपुरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने कहा कि अपने अपने जीवन में कहने से ज्यादा कार्य करने पर विश्वास करते हैं। पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन दृढ़ संकल्प के साथ संगठन की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंघल ने नवनियुक्त अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान, सचिव संजीव कुमार लाम्भा, कोषाध्यक्ष लाल सिंह, महिला संयोजिका बबिता पुरोहित, सह संयोजिका सीमा चौहान,संगठन सचिव शिव कुमार चौहान,समन्वयक डा.महेंद्र सिंह असवाल,सह संरक्षक जोगेंद्र मोंगा,सम्पर्क प्रमुख ललित पांडे,संस्कार प्रमुख डा.ऊधम सिंह,सेवा प्रमुख द्विजेंद्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.के.पी.एस. चौहान,कनिष्ठ उपाध्यक्ष डा.विपिन कुमार,संयुक्त सचिव वैभव दत्ता, मीडिया प्रभारी डा.सुयश भारद्वाज,मीडिया सह प्रभारी सचिन नामदेव,कार्यकारिणी सदस्य विकास देशवाल,सदस्य डा.निशांत कुमार,योगेश कुमार,निखिल वर्मा,मयंक पोखरियाल एवं विधा सागर शर्मा को शपथ दिलायी। सभी का स्वागत, माल्यापर्ण व बुके देकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित चिकित्सक वैध एमआर शर्मा को विकासरत्न मनोनीत किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।