हरिद्वार। मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदना सत्र में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला स्कूली छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वंदना का शुभारंभ अखिलेश कुमार शुक्ला और विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। वंदना के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी का वर्तमान समय में योगदान के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि अब हमारे देश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग न हो रहा हो। सूचना प्रौद्योगिकी के कारण प्रत्येक क्षेत्र में कार्य सुगमता एवं तेजी से हो रहा है। वर्तमान युग सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और कोविड काल में तो घर रहते हुए हमारे अधिकतर कार्य सूचना प्रौद्योगिकी कारण ही संभव हो पाए। उन्होंने कहा कि आज से विद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स का कैंप शुरू हो रहा है जिसमें सभी प्रतिभाग कर सकते हैं। कोर्स की अवधि 3 महीने की है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment