हरिद्वार। भाजपा मुख्यालय की जमीन को लेकर कांग्रेस की ओर से आरोप लगने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मामला कोर्ट में है। जमीन खरीदने की जो प्रक्रिया है उसका पालन किया गया है। तत्कालीन अध्यक्ष ने जमीन ली है,उसकी रजिस्ट्री और दाखिल खारिज हुआ है। कहा कि विषय न्यायालय में है, जैसा आदेश कोर्ट का होगा उसका पालन किया जाएगा। भाजपा वह दल है जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है। यह बात उन्होंने गंगा आरती से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपील करते हुए कहा कि घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा झंडा लगवाया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा हरिद्वार से शुरू कर रहा हूं,इसीलिए गंगा पूजन किया है। आज से कुमाऊं क्षेत्र का भ्रमण शुरू करूंगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। दो बार विधायक भी रहे है। दोनों में ही उनको अच्छा अनुभव है। कहा कि हरिद्वार में होने वाले पंचाचत चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment