हरिद्वार। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सनी कपूर की माताजी दिवंगत अचला कपूर की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों एवं संत समाज ने प्रेम नगर आश्रम में उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जूना अखाड़े के सचिव महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वर्गीय अचला कपूर सरल स्वभाव एवं मधुर व्यवहार के लिए सभी के बीच एक आदर्श नारी के रूप में जानी जाती थी। उनके आकस्मिक निधन से कपूर परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। संत समाज उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करता है और ईश्वर से यह कामना करता है कि दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कृपा करें। स्वामी गिरिजानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में नारी शक्ति का अहम योगदान है। स्वर्गीय अचला कपूर एक निर्भीक और साहसी महिला थी। जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों संघर्ष का सामना करते हुए अपने परिवार को संजोए रखा समाज में ऐसी परिश्रमिक महिलाओं की आवश्यकता है। जो समस्त परिवार एवं समाज को एकता के सूत्र में पिरोए रखें श्रद्धांजलि देने वालों में स्वामी देवानंद सरस्वती,स्वामी गिरजानंद सरस्वती,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,अनिल कुमार कुमार, ज्ञानेश कुमार,अनिल खुराना,संजय बहल,सतीश बंसल,गौरव चौधरी,जगदीश लाल पाहवा, विनय चौधरी,अजय कुमार कुमार, सुनील गुड्डू, करण मल्होत्रा,विमल आहुजा, राकेश वालिया, अनिल अरोड़ा,भगतराम,संजय ढींगरा,रिंकू खुराना,अतुल शर्मा,नीरज कुमार कुमार,राजू मल्होत्रा,सरदार रमणीक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment