Skip to main content

एशिया आर्गेनिक व बाइब्र्रेंट प्रदर्शनी के दूसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

 


हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया आर्गेनिक व बाइब्र्रेंट प्रदर्शनी के दूसरे दिन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्र-छात्राओं को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी दी गयी। दूसरे दिन बड़ी सख्या में किसान व आमजन प्रदर्शनी में पहुंचे और जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने के साथ खरीददारी भी की। प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों व सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। कंपनियों द्वारा जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप किसानों को आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि खाद्य पदार्थो सहित तमाम चीजों में केमिकल व पेस्टीसाईड के इस्तेमाल की वजह से लोगों किडनी रोग व कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस सबको देखते हुए लोगों में परंपरागत जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ी हैं। जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गयी प्रदर्शनी में 120 कंपनियों व सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आ रहे लोग उत्पादों के संबंध में जानकारी लेने के साथ खरीददारी भी कर रहे हैं। विभिन्न स्टॉल पर केमिकल रहित बिस्कुट,हल्दी,दाल,शहद, शक्कर आदि किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आरोग्य संगोष्ठी के नाम से सेमिनार में गुजरात, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश सहित कई राजयों से आए विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जा रही है। भारत बालियान ने बताया कि भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन ,बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन,रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन,हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन,लघु उद्योग भारती,सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं एसोसिएशन फॉर फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चर आदि भी प्रदर्शनी के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर रोहित तोमर, शरद पांडे, लोकेश,अजय कुमार गर्ग,बीरेंद्र शुक्ला,लावण्य सिंघल,राकेश मित्तल,हिमेश कपूर,अनुज चौहान,पुनीत गोयल,पराग सक्सेना,साधुराम सैनी,अरविंद पांडे,अविनाश गोयल,सुखदेव वर्दी, निर्मल वार्ष्णेय, रोहित भाटिया, शोभाराम प्रजापति, विवेक कांबोज आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।