Skip to main content

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने ली योजनाओं की प्रगति की जानकारी

 


हरिद्वार। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने आयोग अध्यक्ष को अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। परियोजना निदेशक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 3063 आवासों में से 1545 आवास अनुसूचित जाति के लोगों को दिये गये हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से किचन की विभिन्न सामग्री खरीदने हेतु पांच हजार रूपये भी दिये जाते हैं तथा आजीविका मिशन के अन्तर्गत भी सूक्ष्म प्लान तैयार करके अनुसूचित जाति के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की। नगर निगम के अधिकारियों ने पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के 173 लोगों को लाभ दिया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत वाहन मद में 11 लोगों में से पांच अनुसूचित जाति के लोगों को इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि होम स्टे के अन्तर्गत दो आवेदनों में से एक आवेदन अनुसूचित वर्ग का था। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री वृहद वृक्षारोपण योजना के अन्तर्गत आधारकार्ड के अनुसार प्रति व्यक्ति पांच पौंधे निःशुल्क वितरित किये जाते हैं। जिसके अन्तर्गत अभी तक 44 हजार पौंधों का वितरण किया जा चुका है। जिनमें से अधिकतर लाभार्थी अनुसूचित जाति के हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा बीजों का वितरण तथा कृषि यंत्रों का वितरण किया जाता है। जिनसे सभी वर्गों के लाभार्थी लाभान्वित होते हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पशुपालकों को पशुओं से जुड़े हुये विभिन्न व्यवसायों जैसे बकरी पालन आदि की जानकारी दी जाती है। बैठक में खेल विभाग, शिक्षा, सहकारिता, बैंक, मनरेगा, चिकित्सा स्वास्थ्य, जल संस्थान आदि विभागों ने उनके विभागों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये किए गए कार्यो के संबंध में आयोग अध्यक्ष को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण तथा सन्तुष्टि के मंत्र का जिक्र करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिये जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं। उनका पूरा-पूरा लाभ अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिये। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सभी योजनाओं का ग्राम स्तर तक व्यापार प्रचार किया जाए। बैठक में आयोग के सदस्य आरपी टम्टा, श्यामल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,उप जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य चिकित्साधिकारी कुमार खगेन्द्र, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलनीत घिल्डियाल,जिला उद्योग महाप्रबन्धक सुश्री पल्लवी गुप्ता, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव,जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिंह धामी,जिला प्रोबेशन अधिकारी ए.भदौरिया,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.योगेश शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।