Skip to main content

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल ने मनायी बाल कृष्ण की छठी

 


हरिद्वार। जन्माष्टमी पर्व संपन्न होने के बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री गरीबदासीय आश्रम में स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज के सानिध्य में लड्डू गोपाल का छठी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान मण्डल के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ लड्डू गोपाल को पंचामृत स्नान कराने के बाद उनका विशेष श्रंग्रार कर माखन मिश्री व कढ़ी चावल का भोग अर्पित किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को भण्डारा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए धराधाम पर अवतरित हुए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सुख संपदा की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सभासद सुभाषचंद ने कहा कि हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व का खास महत्व है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मण्डल द्वारा 97वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की शानदार झांकिया प्रदर्शित की गयी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सर्वकालिक आदर्श पुरूष हैं। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। राजेंद्र भट्ट व चन्द्रशेखर कुर्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक एवं महान पुरुष थे। महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश युगों युगों से समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। सभी को उनके उपदेशों को आत्मसात कर समाज के जरूरतमंद व असहाय वर्ग की सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सूरजभान अरोड़ा,अरविन्द अग्रवाल,देवेंद्र गुप्ता,दीपक मिश्रा,नरेश गोयल,गुरदीप सिंह मिन्टू,जगमोहन कोशल,राजकुमार धीमान,मुकेश धीमान,मनीष गुप्ता, पवन कुमार जैन,तरूण आहूजा,लोकनाथ सुवेदी,देवेंद्र टुटेजा,नरेश कुमार,संजीव अग्रवाल,अजय कुमार ,निखिल कत्याल,आशुतोष शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।