हरिद्वार। कथा व्यास भागवताचार्य नरेशचंद शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पतित पावनी मां गंगा की भांति बहने वाली ज्ञान की अविरल धारा है। जिसे जितना ग्रहण करो उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती है और प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। जगजीतपुर स्थित श्री प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है और व्यक्ति के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण का लाभ तभी है जब हम इसमें निहित ज्ञान को आत्मसात कर इसे अपने जीवन व्यवहार में शामिल करें। वास्तव में सभी ग्रंथों का सार श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी है। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के मुख्य यजमान चौधरी कुलदीप सिंह वालिया ने कहा कि सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। इसलिए समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का अद्भुत भंडार है और देवताओं को भी दुर्लभ है। वास्तव में कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते हैं। देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार की पावन धरती पर श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। इसके लिए बच्चों में अच्छे संस्कारों को जागृत करना चाहिए और धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरित करना चाहिए। धर्म संस्कृति का बोध होने पर बच्चे बड़े होकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर रजनी वालिया, यज्ञाचार्य पंडित पंकज जोशी,पार्षद विकास कुमार,अनिल मिश्रा,नितीश चौधरी,रेखा,रितिका, ख्यातिजौहरी,स्वाति,अनुष्का,सुनीता,नीलम,पूनम,कौशल,शिवानी जौहरी,रश्मि जौहरी,पुष्पा, सोनिका, उषा, ब्रजेश आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment