हरिद्वार। सफाई व्यवस्था के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने पर नगर निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने इस मामले में नगर कोतवाली मे अज्ञात के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि पंतद्वीप और चमगादड़ टापू क्षेत्र में सफाई के नाम ठेली,रेहड़ी लगाने वाले लोगों से वसूली की जा रही है। जिसकी जांच नगर निगम स्तर से की गयी तो काफी ठेली और रेहड़ी वालों ने ऐसी पर्ची दिखायी। जांच में शिकायत सही पाए जाने की बात जांच करने वाले नगर निगम कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को बतायी। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने सहायक नगर आयुक्त को इस विषय में नगर कोतवाली में तहरीर देने के निर्देश दिए। जिसके आधार पर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने नगर कोतवाली में अज्ञात लोगों के नाम अवैध वसूली करने की तहरीर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment