हरिद्वार। रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल हरिद्वार द्वारा तीज पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने तीज गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रीमती निशा अरोड़ा तीज क्वीन तथा श्रीमती नम्रमा चौहान को ब्यूटी क्वीन चुनी गयी। तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती नीलू गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल हरिद्वार के अध्यक्ष अजीत तोमर ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल हरिद्वार जनहित में सामाजिक कार्य करने के साथ पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार पारिवारिक माहौल में त्यौहारों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है। उन्होंने कहा कि तीज पर आयोजित किए विशेष कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिलजुल कर पर्व मनाने से आपसी संबंध मजबूत होते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम तोमर व मीनू मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सचिव मनु मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, दीपक अरोरा, श्रीमती मोनिका अरोड़ा एवं आंचल लूथरा का विशेष योगदान रहा।

Comments
Post a Comment