हरिद्वार। समाजसेवी अनीश अरोड़ा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी हर घर तिरंगा योजना के तहत सभी को अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराना चाहिए। झंडा किसी भी देश के गौरव और सम्मान को इंगित करता है और इसका बहुत महत्व है। भारत का तिरंगा झंडा देश की आन बान और शान है। प्रत्येक भारतीय तिरंगे को प्यार करता है और सम्मान करता है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करता है। राष्ट्र ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान को पूरे देश में फैलाने के लिए ही सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अभियान प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय झंडे से जुड़ने में मदद करेगा। अनीश अरोड़ा ने हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी। आजादी का अमृत महोत्सव भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। एक जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक होने के नाते सभी को इसमें सम्मिलित होकर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment