हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने 1200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिडकुल पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी कोर्ट चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच वाहनों की चेकिंग करने लगे। तभी सूर्यनगर कालोनी की तरफ से आने वाले मार्ग से एक बाइक आती दिखी। बाइक सवार युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें 1200 ग्राम गांजा और 2400 रुपये मिले। इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल के अनुसार युवक ने पूछताछ में अपना नाम शाहिद अली 25 वर्ष निवासी रोशनाबाद बताया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment