Skip to main content

स्वामी विशेश्वरानंद महाराज बने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के नए सचिव

 


हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम एवं मठ कनखल के नए सचिव स्वामी विशेश्वरानंद महाराज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल हरिद्वार के नए सचिव बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति श्री रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ कोलकाता के मुख्य स्वामी जी महाराज ने की। सोमवार को   रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल में दिवंगत सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज के श्रद्धांजलि समारोह में यह ऐलान किया गया। स्वामी विश्वेश्वरानंद इटानगर अरुणाचल प्रदेश में स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम से जुड़े थे और जनजाति समाज की सेवा में लगे हुए थे। इस अवसर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज एक कर्म योगी, निस्वार्थ और निष्काम सेवा वाले संत थे,जिन्होंने रामकृष्ण मिशन को ऊंचाइयों तक पहुंचाया  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन 121 साल से चिकित्सा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है और यह हरिद्वार का सबसे पुराना अस्पताल है जिसने स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को धरातल पर उतारता है उन्होंने कहा कि स्वामी स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज मानवतावादी थे उनके अनुसरण पर मिशन के नए सचिव और उनके उत्तराधिकारी स्वामी विशेश्वरानंद महाराज चलेंगे। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव महाराज ने कहा कि समस्त संत समाज रामकृष्ण मिशन के साथ है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद महाराज,महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत महंत रविंद पुरी,महंत रघुवीर दास,महंत दुर्गादास, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,रामकृष्ण मिशन के सह सचिव उमेश्वरानंद मंजू महाराज,स्वामी दयाधिपानंद महाराज,स्वामी जगदीश महाराज,महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी,महामंडलेश्वर हरी चेतनानंद, स्वामी हरिमहिमानंद,महंत ऋषिईश्वरानंद,महंत दामोदर दास,समाजसेवी नीरज कुमार, गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि,समाजसेवी भूपेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी आत्म श्रद्धानंद महाराज ने किया। सभी अतिथियों का आभार जताते हुए नवनियुक्त सचिव स्वामी विशेश्वरानंद महाराज ने कहा कि वे सबको साथ लेकर मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज जो कार्य अधूरे छोड़े उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। कहा कि हम अक्सर स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज से कहा करते थे कि आप रिटायर हो जाएंगे पर उनका जवाब होता था कि अंतिम सांस तक जीव सेवा करता रहूंगा जो हमारे मिशन का सिद्धांत है और यही उन्होंने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...