Skip to main content

देश दुनिया के लोग उत्तराखण्ड के प्राकृतिक उत्पादों को अपना रहे हैं-डॉ. निशंक

 पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने किया एशिया ऑर्गेनिक व वाइब्रेंट उत्तराखंड प्रदर्शनी का उदघाटन 


हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया आर्गेनिक व बाइब्र्रेंट प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। जैविक उत्पादों की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही प्रदर्शन में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 120 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। कंपनियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सांसद डा.निशंक ने कहा कि भारत की जैव विविधता और आयुर्वेद प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक मनुष्य को जागरूक रहना चाहिए। खानपान पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आर्गेनिक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैविक व आयुर्वेद का बड़ा हब है। देश दुनिया के लोग उत्तराखण्ड के प्राकृतिक उत्पादों को अपना रहे हैं।विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जैविक व आयुर्वेद उत्पादों का बड़ा केंद्र हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त उत्पादों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान से बचने के लिए जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। आज के भागदौड़ वाले जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व लोकेश ने अतिथीयों का स्वागत किया।इस अवसर पर अनिल अरोड़ा,डा.विशाल गर्ग,जगदीश लाल पाहवा,मनोज गौतम,आशु चौधरी,मंजू रावत,तौफिक,मुकर्रम,परवेज आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। पहले दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।