हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त रहने वाली एक महिला को युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के मामले मे कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला मैनपुरी तो युवक सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है और दोनों ही सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। पुुलिस के अनुसार दुष्कर्म का यह मामला दो वर्ष पहले की है। महिला का कहना है कि लगातार दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई। जब शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मारपीट कर गर्भपात करने को कहा,लेकिन महिला ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जुलाई में उसके साथ रात को सोते मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध सिडकुल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की गई। लेकिन दोनों जगह से निराशा हाथ लगी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल के अनुसार मामले मे महिला की शिकायत पर अरुण कुमार पुत्र राजबीर सिंह सिकन्दरपुर उर्फ गोसगढ़,थाना गंगोह जिला सहारनुपर हाल निवासी सिडकुल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment