Skip to main content

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने निकाली स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा

 समिति ने लगाया प्रशासन,शासन पर उपेक्षा करने का आरोप


हरिद्वार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर यूनियन भवन से ऋषिकुल तिराहा, देवपुरा चौक होते हुए शहीद वत्स स्मारक तक स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली गयी। यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के उपरांत प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार से कई बार मांग के बावजूद स्वतंत्रता सेनानी परिवार हासिये पर है। देश मे मौजूद करीब दो करोड़ परिवार है,जिनकी सुध लेने को सरकार तैयार नही है। कहा कि देश के 243जिलों मे सम्मान यात्रा निकाली गयी है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज समिति की ओर से सम्मान यात्रा निकाली गयी,सम्मान यात्रा के समापन पर समिति की ओर से राष्ट्रपति को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रतिवेदन भेजा जाना था,लेकिन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सेनानी परिवारों की आवाज पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपना था। लेकिन प्रतिवेदन लेने कोई भी अधिकारी शहीद स्मारक पर नहीं आया। उन्होने कहा कि प्रतिवेदन मे मुख्य तौर पर सरकार से आठ बिन्दुओं पर मांग की गई है,जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल की स्थापना, संवैधानिक संस्थाओं में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का मनोयन, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारा आयोग का गठन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार का दर्जा, आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को वित्तीय सहायता का प्रावधान, पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को शामिल करने, स्वतंत्रता सेनानियों के एमिनेंट कमेटी में प्रत्येक प्रांत के संगठनों के प्रतिनिधियों को मनोनीत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। पत्रकारवार्ता में समिति के अध्यक्ष देशबंधु, भारत भूषण विद्यालंकार, मुरली मनोहर, श्रीगोपाल नारसन, ललित चौहान, धर्मवीर धींगरा, अर्जुन सिंह राणा, अशोक सिंह, रमेश कुमार, राजन कौशिक, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने अगस्त क्रांति और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकाली। नगर निगम के निकट से आरंभ हुई यात्रा शहीद जगदीश वत्स स्मारक पर समाप्त हुई। सम्मान यात्रा के आरम्भ में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने यात्रा का शुभारंभ कर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इस सम्मान यात्रा से जनमानस में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान का भाव परिलक्षित हुआ है। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा निकालकर सेनानी परिवारों द्वारा देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले योद्धा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपना सम्मान व कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि यात्रा पर सुभाष घई, मुरली मनोहर, मजदूर नेता सुरेन्दर तेजा, श्रमिक नेता राजेंद्र, नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष मुकुल जोशी, सोम त्यागी,धर्मपाल ठेकेदार, अशोक गुप्ता तथा हरीश शेट्टी,रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी,भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह,अनिल अरोड़ा,संदीप गोयल,लव शर्मा,सुनील सैनी,महंत दिनेश दास,डॉ.रवि देव,पार्षद राजीव भार्गव,पूर्व पार्षद अमन गर्ग,युवा कांग्रेस नेता वरुण बालियान, सत्यदेव आर्य,धर्म सिंह रावत,पूनम शर्मा,कल्याणी, उर्मिला तथा सुरेश कुमार शर्मा पुष्प वर्षा की।  इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार,अध्यक्ष देशबंधु,उपाध्यक्ष मुरली मनोहर,शहीद जगदीश वत्स,ललित कुमार चौहान,धर्मवीर धींगरा,अर्जुन सिंह राणा, अशोक कुमार सिंह, रमेश कुमार, राजन कौशिक, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।