Skip to main content

पंचायत चुनावों में महिलाओं की भागीदारी अहम होगी-आशा नोटियाल


 हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रीता चमोली के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल ने कहा कि हरिद्वार जिले में जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और पंचायत चुनावों में महिलाओं की भागीदारी अहम होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की और पार्टी प्रत्याशियों को जिताया। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी उत्तराखंड की महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की है। जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सरल स्वभाव की कर्मठ एवं जुझारू नेता है। राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान करेंगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये भाजपा सरकार निरन्तर प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये मातृशक्ति की प्रतीक जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनो को वृद्धावस्था पैंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह की गई है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 किया गया है। प्रदेश महामंत्री अनुकक्कड़ ने कहा कि महिलाएं देश के विकास की स्तम्भ है और भाजपा में महिलाओं का हमेशा सम्मान होता है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़,प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, लोकसभा कार्यालय प्रभारी राजेश कुंवर, विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र कौर का भी शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान अनुराधा वालिया,पूनम शर्मा,रीता चमोली,राजेश कुँवर,मृदुला शर्मा,रंजना शर्मा,मंजू शर्मा,संजना शर्मा,वंदना गुप्ता,सुषमा चौहान,रेनू शर्मा,मंज,ूमनु रावत,मनोज जखमोला, राजेश लखेड़ा,रीमा गुप्ता,बिमला ढोंडियाल, शर्मिला बग्वाड़ी, गुड्डी, मंजू देवी,सुनीता पवार,संतोष सैनी,पिंकी,अंशु तोमर,मनजीत कोर,ममता गौतम,अनिता रावत,खीम देवी,लक्ष्मी भंडारी ,शशीलता, रंजीता झा,सरिता मिश्रा, मनोरमा, सुमन स्वामी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।