Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को नमन


 हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 78वें जन्मदिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कार्यालय पर स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने स्व.राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने। उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सलाहकार समिति बनाई। जिनसे सलाह लेकर वह सभी कार्य करते थे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उस दौरान संसद में विपक्ष की बेहद कम मौजदूगी थी। लेकिन राजीव गांधी सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। विपक्ष की कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने अपनेसविंधान के 73 वें तथा 74 वें संशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धी कायम की थी। उन्होने देश में खाद्यान समस्या को लेकर कहा था कि वो देश को एक दिन आत्मनिर्भर कर देंगे। जिसे उन्होने काफी हद तक करके भी दिखाया। हाजी नईम कुरैशी व हाजी रफी खान ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज सभी विभाग तथा पूरा सिस्टम कम्प्युटर पर ही निर्भर हैं। प्रदेश सचिव ब्रहम सिंह तेजियान, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व युवा के कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा की युवाओं को 18वर्ष की आयु में वोट का अधिकार दिलानें में तथा महिलाओं को पंचायतों में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है। उसके लिए उन्हें युगों युगो तक याद किया जाऐगा। इस अवसर पार्षद मेहरबान खान, पार्षद सुहैल कुरैशी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तासीन अंसारी ने कहा की यदि आज देश राजीव गांधी जी की नीतियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जायेगा। प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर,कैलाश प्रधान,सपनासिंह,स्वाती शर्मा,आशा यादव, हरद्वारी लाल, इंजी.आकाश बिरला,शुभम जोशी,वसीम सलमानी,गौरव चौहान,ललित वालिया,सत्येंद्र वशिष्ठ,वसीम सलमानी, नावेज अंसारी,इरफान कुरैशी,राजेंद्र बालियान,विक्की चौहान, समर्थ अग्रवाल, बृजमोहन बर्थवाल, वीरेंद्र भारद्वाज,हरिशंकर प्रसाद,सुषमा सहगल,जगदीप असवाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,अमित नौटियाल,गुलशन नैय्यर,रणवीर सिंह,ओमप्रकाश शर्मा,विष्णु गोयल,राजेश चौहान, मुमताज खान आदि अनेक कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।